इम्यून सिस्टम मजबूत करने के अलावा कई रोगों से दूर रखती है ये अद्भुत ग्रीन टी

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के अलावा कई रोगों से दूर रखती है ये अद्भुत ग्रीन टी

सेहतराग टीम

मोटापे को कम करने के लिए अधिकतर लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद कई लोगों को ये नहीं पता है कि ग्रीन टी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जी हां ग्रीन टी में कई तरह के फायदे वाली चीजें पाई जाती हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होती हैं। वहीं आज हम एक ऐसे ग्रीन टी के बारे में आपसे बात करेंगे जिसमें अनगिनत फायदे पाए जाते हैं। इसलिए उसका नाम भी कुछ अलग है। जी हां उसे लोग माचा ग्रीन टी कहते हैं।

पढ़ें- जानिए, उम्र के हिसाब से एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?

आपको बता दें कि माचा ग्रीन टी का नाम जितना यूनिक है उतने ही इसके फायदों से किसी साधारण टी का मैच करवा पाना भी मुश्किल है। इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा लें कि माचा ग्रीन टी का एक कप साधारण ग्रीन टी के 10 कप के बराबर है। बीते कुछ दिनों से माचा ग्रीन टी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि माचा ग्रीन टी बीते कई दशकों से जापान में इस्तेमाल की जा रही है। लेकिन अब ये दुनिया के दूसरे हिस्सों में फेमस हो गई है। जानें माचा ग्रीन टी के फायदे जिसकी वजह से ये इतनी मशहूर हो गई है कि हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है। 

दिल का रखें ख्याल

माचा ग्रीन टी में एपीगैलोकैचीन गैलेट होता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद करता है। जिसकी वजह से दिल का हमेशा सेहतमंद रहता है। 

बूस्ट होगी इम्यूनिटी

माचा ग्रीन टी के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, प्रोटीन के अलावा कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। 

आंखों के लिए लाभकारी

कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि माचा चाय आंखों की रोशनी के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस चाय में मौजूद केचिन आंखों के विभिन्न हिस्सों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। इससे ग्लूकोमा और आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसी वजह से माचा आंखों के लिए लाभकारी है। 

शरीर से बाहर निकाले विषैले पदार्थ

माचा ग्रीन टी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाले का कम करती है। यानी कि शरीर को डिटॉक्स करती है। जिसकी वजह से आप सेहतमंद रहेंगे। 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अक्सर आप धूप में निकलते होंगे। कई लोगों को सूर्य की यूवी किरणों से इनती दिक्कत होती है कि वो कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन बीमारियों से आपकी रक्षा एंटीऑक्सीडेंट्स कर सकते हैं। ऐसे में माचा ग्रीन टी फायदेमंद है। माचा ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी फूड या फिर ड्रिंक की तुलना में माचा ग्रीन टी में 5 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

इसे भी पढ़ें-

पथरी होने पर भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें होने वाले नुकसान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।